शनिवार, 20 नवंबर 2010

बेहतरीन एसईओ कीवर्ड्स का पता कैसे लगाएं

कीवर्ड्स रिसर्च एसईओ का प्रारंभिक चरण है। हांलाकि कीवर्ड रिसर्च कोई आसान काम नहीं है, पर यह बात भी नहीं भुलाई जा सकती है कि अच्छे कीवर्ड्स को लक्ष्यित (टार्गेट) किये बिना ब्लॉगिंग करना अथवा साइट चलाना समय तथा संसाधन दोनों की बर्बादी करना ही होगा। यहाँ मैं आपको ऐसे दो सरल तरीके बता रहा हूँ जिनकी मदद से आप अपने वेबपेजों या ब्लॉग पोस्टों पर अच्छा खासा ट्रैफिक बढ़ा सकते हैं।

गूगल सर्च बॉक्स :
मानलो आपकी साइट या ब्लॉग एसईओ से सम्बंधित है और आप ज्यादातर link baiting के ऊपर आर्टिकल लिखते हैं तो आप गूगल सर्च बॉक्स के जरिये इस अपने साइट या ब्लॉग के लिए बेस्ट कीवर्ड्स का पता इस प्रकार लगा सकते हैं-
सबसे पहले गूगल विजिट करो और निम्न स्क्रीनशॉट के अनुसार "link baiting" टाइप करो-


यहाँ आप पोप-अप के रूप में जो सुझाव देख रहे हैं वो आपके लिए सबसे बेहतरीन कीवर्ड्स हैं। अगर आप चाहें तो किसी एक पर्टिकुलर सुझाव वाली लिंक पे क्लिक कर भी अच्छे कीवर्ड्स जान सकते हैं।

गूगल रिलेटेड सर्च:
इस मेथड में आपको पोपुलर कीवर्ड्स को सर्च करना होगा, जैसे पहले वाले उदाहरण के अनुसार हम यहाँ "SEO" लिखकर सर्च करेंगे ना कि "link baiting" लिखकर सर्च करेंगे क्यों कि "SEO" ही अपनी साइट या ब्लॉग का मुख्य कीवर्ड है।


यहाँ प्रतेक रिलेटेड कीवर्ड अन्य सर्च इंजन्स के सर्च रजल्ट के सार्थक पेजों से लिंक होता है इसलिए यह तरीका भी बहुत उपयोगी है।

1 टिप्पणी:

  1. सुनील जी यदि यही टिप आप हिन्दी की-वर्ड के लिए देते तो ज्यादा मजा आता

    जवाब देंहटाएं